Weather Forecast: भारी बारिश से कर्नाटक बेहाल, रेड अलर्ट जारी, धारवाड़-उडुपी में स्कूल बंद

Weather Forecast: उत्तर भारत में जहां गर्मी का तांडव जारी है और लोगों का चुभती गर्मी में घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा हैं, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में बारिश ने लोगों का बुरा हाल किया है। राज्य के कई जिले भारी बारिश की गिरफ्त में हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सबसे ज्यादा प्रभावित उडुपी और धारवाड़ हैं, जहां पर भारी बरसात से सड़कें जलमग्न हैं। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर 'रेड अलर्ट' जारी किया है और इसी वजह से दोनों जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

Weather Forecast

दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त एम. पी. मुल्लाई मुहिलन ने क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, यह छुट्टी सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर लागू है।

भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। तो वहीं धारवाड़ जिला उपायुक्त दिव्या प्रभु ने भी जिले भर के सभी आंगनबाड़ियों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों, पीयू और डिग्री कॉलेजों के लिए आज एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

कर्नाटक के लिए सात दिन की चेतावनी जारी की है (Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि कर्नाटक में 17 जून तक लगभग सभी जिलों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश की आशंका है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी है।

तेलंगाना के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तरी भारत में गर्मी की लहर के विपरीत, दक्षिणी भारत के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 12 जून को तेलंगाना के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

चेतावनी के तहत आने वाले जिलों में आदिलाबाद, कुमुराम भीम आसिफाबाद, जगतियाल, विकाराबाद, महबूबनगर, नागरकुरनूल, वनपर्थी, नारायणपेट और जोगुलंबा गढ़वाल शामिल हैं तो वहीं हैदराबाद में आज सुबह स बरसात हो रही है, जिससे लोगों का आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है।

बिजली भी चमकेगी और हवाएं भी तेज चलेंगी (Weather)

इसके अतिरिक्त, आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+