Weather: आज कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
Weather Forecast India: उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी और हीटवेव चलने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक आज शनिवार 5 अप्रैल को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों झुलसाने वाली गर्मी रहेगी। इन राज्यों में पारा 40 डिग्री तक पहुंचेगा।
देश के दक्षिण और पूर्वी भारत में आज बारिश की संभावना है। आज केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उतरी कर्नाटक में बारिश होगी। वहीं उत्तर पूर्व राज्यों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी एक दो स्थानों पर भारी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने या ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के कुछ इलाकों में आज हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। लेकिन इसका प्रभाव बहुत ही कम वक्त के लिए होगा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 7 अप्रैल तक लू का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाला हफ्ता दिल्ली में झुलसाने वाला हो सकता है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में एक्यूआई फिर से खराब श्रेणी में हैं।
इन राज्यों में लू का लेकर जारी किया गया अलर्ट?
राजस्थान और गुजरात में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। अप्रैल की शुरुआत में ही दोनों राज्यो के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। गुजरात के अहमदाबाद, डीसा, राजकोट, अमरेली, सुरेंद्रनगर, भुज जैसे जिलों में पारा पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं राजस्थान में बीकानेर, कोटा, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में तापमान 40°C के करीब है। राजस्थान में 6 से 9 अप्रैल तक लू की मार देखने को मिलेगी।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी अगले हफ्ते से तापमान बढ़ेगा। सौराष्ट्र और कच्छ में 8 अप्रैल तक लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब-हरियाणा में 7 से 9 अप्रैल तक लू का अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications