Weather Today: दिल्ली से गुजरात तक लू का अलर्ट, UP में बेमौसम बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast India: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है तो कुछ हिस्सों में के लिए बारिश और आंधी तूफान को लेकर चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू चलने की संभावना है। आज गुरुवार 17 अप्रैल को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 220 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में 18 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। इधर आज सुबह पंजाब के मोहाली और अमृतसर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में ओले गिरे हैं।

Rain Alert: उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बेमौसम बारिश?
🔴 उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। यहां बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। 19 और 20 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्म्दी है। आईएमडी ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि यूपी के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
🔴 आईएमडी ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट है। तेलंगाना के कुछ जिलों में भी एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
🔴 कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी हो सकती है। मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की आईएमडी ने जानकारी दी है।
🔴 आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, ओडिशा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
🔴 पहाड़ी इलाकों की बात करें तो ,पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 से 20 अप्रैल तक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसकी वजह से कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड भी देखने को मिलेगा...यहां भी कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
🔴 पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से 18 और 19 अप्रैल को भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद ओलावृष्टि होगी।












Click it and Unblock the Notifications