Weather Forecast: आने वाले 3 दिनों में यूपी समेत 5 राज्यों में होगी तगड़ी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD ने क्या कहा?

Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया है कि अगले तीन दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कुछ इलाकों में तापमान 10 डिग्री तक नीचे आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

Weather Forecast

45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि 'पिछले कई दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा था। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है लेकिन अब मौसम प्रणाली में बदलाव के चलते तेज गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। इससे गर्म हवाओं का असर कम होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

अगले तीन दिन बेहद अहम

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई से 30 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक स्तर पर थंडरस्टॉर्म गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं का यह संयुक्त प्रभाव मौसम को तेजी से बदल सकता है। ऐसे में कई राज्यों में अचानक धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

100 Kmph तक चल सकती हैं हवाएं

अखिल श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।सबसे ज्यादा चिंता उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को लेकर जताई गई है, जहां तेज आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है। इतनी तेज हवाएं पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और यातायात बाधित होने जैसी घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उससे सटे मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिर सकते हैं इसलिए किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

  • IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
  • तेज आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ों या खुले मैदानों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
  • मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर ढांचे, होर्डिंग्स और निर्माण स्थलों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।
  • वाहन चालकों को भी हाईवे और खुले इलाकों में सतर्क रहने को कहा गया है।

यह पढ़ें: Monsoon 2026: बारिश से तरबतर केरल लेकिन मानसून का अता-पता नहीं, IMD ने क्या कहा?
यह पढ़ें: Monsoon 2026: बारिश से तरबतर केरल लेकिन मानसून का अता-पता नहीं, IMD ने क्या कहा?
यह पढ़ें: UP समेत 11 राज्यों में Rain Alert, मानसून पर आया बड़ा अपडेट
यह पढ़ें: UP समेत 11 राज्यों में Rain Alert, मानसून पर आया बड़ा अपडेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+