Heatwave Alert: कई राज्यों में चलेगी हीटवेव, पारा जा सकता है 46 डिग्री , जानिए अपडेट

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में इस हफ्ते गर्मी ज्यादा पड़ेगी और लू चलेगी इसलिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Heatwave Alert

HeatWave Alert: दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में उलटफेर जारी है।जहां दिल्ली में आज की सुबह धूल भरी आंधी से हुई है वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे राज्यों में पारा इस वक्त काफी हाई है। लोगों को मौसम का बदलाव समझ ही नहीं आ रहा है। तो वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा और कुछ स्थानों पर तो हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि इन राज्यों में कई जगहों पर पारा 46 डिग्री जा सकता है।

आईएमडी ने भरतपुर, बीकानेर दौसा जैसलमेर, नागौर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आने वाले दिनों में यहां गर्मी चरम पर रहेगी। तो वहीं महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 17 मई से और आज ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को हीटवेव के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये सेहत के लिए अच्छी नहीं है।

मौसम का उल्टा-पुल्टा रूप, लोग हैरान

मौसम का उल्टा-पुल्टा रूप हर किसी तो हैरान किया हुआ है। हिमाचल का भी ताप इस वक्त चालीस का आंकड़ा पार कर चुका है। हिमाचल प्रदेश के कई जिले इस वक्त गर्मी की मार सह रहे हैं। सोमवार को ऊना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला, और लाहौल में आज से लेकर 19 मई तक बारिश की उम्मीद व्यक्त की है और बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई इसलिए यहां पर उसने यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भी गर्मी

जहां इन राज्यों में लू चलने के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा। देहरादून में एकदम से गर्मी बढ़ गई है तो वहीं आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा

तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 मई तक बारिश होने के आसार हैं तो वहीं केरल और कर्नाटक में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+