उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी, प्रयागराज में टूटा 127 साल पुराना रिकॉर्ड, 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां पिछले कई वर्षों का रिकार्ड टूट गया। दरअसल, यूपी में प्रयागराज इस हफ्ते अब तक का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में और गर्मी पड़ेगी। मौसम विज्ञानियों को एक उम्मीद की किरण दिख रही है। आईएमडी के ताजे अडपेट्स पर नजर डालें को अगले कुछ दिनों को भीतर किसी भी तरह से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई 2024 को 1896 से 2023 तक के अवधि की बीच में बुधवार (30 मई 2024) सबसे अधिक दर्ज किया गया, जो कि मई महीने के लिए प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

आईएडी के बड़े अपडेट्स
- सुलतानपुर, फुर्सतगंज, बाबतपुर, चर्क, वाराणसी के अलावा दिल्ली के रिज, चंडीगढ़, कर्नाटक का अरवार और हिमाचल में ऊना समेत कई स्थानों का ऑल टाइम हाई तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
- मौसम एजेंसियों की मानें तो राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रही।
- अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत और इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना हैं तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और डिगा के अलग-अलग हिस्सों में 31 मई, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों के अलावा उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ ऊष्ण लहर की संभावाना है।
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 01 जून, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति की संभावना है।
- उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है तथा जम्मू संभाग,
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।
भीषण गर्मी का असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। भारत के भी कई राज्यों में इस वक्त पारा 50 के करीब पहुंच गया है। तेजी से बढ़ते तापमान को लेकर आई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि पिछले साल जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को औसतन 26 दिन ज्यादा गर्मी सहन करनी पड़ी।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि जलवायु परिवर्तन न होता तो यह स्थिति नहीं होती। पिछले साल पृथ्वी पर सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई थी। इसका एक बड़ा कारण है जीवाश्म ईंधन का जलना। अध्ययन में पाया गया है कि दुनिया की लगभग 80% आबादी पिछले मई से ही असामान्य गर्मी का सामना कर रही है।
भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर बात पृथ्वी पर लगातार बढ़ते तापमान की बात हो रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भुवनेश्वर के एक नए शोध में पाया गया कि शहरीकरण के कारण भारत के 140 से अधिक प्रमुख शहरों की रात उनके आसपास के गैर-शहरी क्षेत्रों की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक गर्म है। अहमदाबाद, जयपुर, राजकोट में शहरीकरण का सबसे ज्यादा असर देखा गया जबकि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र चौथे और पुणे पांचवे स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications