Weather forecast: दिल्ली- NCR समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की दस्तक, दक्षिण में कहीं गर्मी तो कहीं बारिश

Weather forecast: उत्तर भारत के राज्यों के कई जिलों में अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एस सप्ताह में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रात के वक्त पारा समान्य से नीचे पहुंच रहा है। ऐस में उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड जल्द आने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है।

दिल्ली यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह शाम हल्की-हल्की सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। दोपहर में धूप के कारण उत्तर भारत के राज्यों में हल्की गर्मी का एहसास अभी भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गुलाबी सर्दी का सुबह शाम में एहसास शुरू हो गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर महीने के अंत में यहां सर्दी शुरू हो सकती है।

Weather forecast today rain cold

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में भी गुलाबी सर्दी शुरू हो चुकी है। हालांकि दोपहर में अब भी तापमान सामान्य से ऊपर रहता है। वहीं बद्रीनाथ धाम में बारिश और हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। इस हफ्ते यहां रुद्रनाथ, नंदा, घंघटिया चोटियों पर बर्फाबारी देखने को मिली। वहीं जम्मू-कश्मीर में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

तमिलनाडु में भारी बारिश
तमिलनाडु में मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चेन्नई के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मानसून के दौरान एक दिन में 20 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने कहा है कि धर्मपुरी, सेलम, नीलगिरी और इरोड जैसे कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 या 16 अक्टूबर तक उत्तर-पूर्वी मानसून के आगमन के कारण राजधानी चेन्नई में भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, "12-16 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, 15 अक्टूबर को सबसे तीव्र बारिश होने की संभावना है। 14-16 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।"

यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, हरमापुरी, सेलम, नीलगिरी, इरोड, नामक्कल, अरियालुर, पेरम्बलूर, तिरुचिरापल्ली, करूर, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, डिंडीगुल, पुदुक्कोट्टई, नागपट्टिनम, शिवगंगई और रामनाथपुरम जिलों जैसे कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+