Aaj Ka Mausam: ठंड की दिल्ली-एनसीआर से विदाई, बारिश की संभावना भी नहीं..हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
Aaj Ka Mausam kaisa rahega, 09 फरवरी 2025: फरवरी के महीने में दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड तो दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस उतार चढ़ाव के बीच 13 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, ऐसे संकेत मिले है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्त भारत से सर्दी खत्म होने वाली है। इतना ही नहीं, 11 फरवरी तक तापमान 28 डिग्री और 16 फरवरी तक 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। 21 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं और दिन में अच्छी धूप खिली रहती है। लेकिन, फरवरी में कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया, झांसी, मेरठ और सहारनपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।
हरियाणा और पंजाब में मौसम परिवर्तन
हरियाणा और पंजाब में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए थे, जिससे बारिश की संभावना थी। हालांकि, आज मौसम लगभग साफ है। 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा सीमा की ओर बढ़ सकती है। 9 और 10 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
फिलहाल, दोनों राज्यों में तेज पश्चिमी हवाओं के बीच धूप खिली हुई है, जिससे ठंड और गर्मी का मिश्रण देखने को मिल रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों में बर्फबारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने फिर कराया ठंड का एहसास, जानें उत्तर भारत का वेदर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications