Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में 20 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, जानिए अपने राज्य का मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam kaisa rahega, 19 फरवरी 2025: फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मुंबई में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, तापमान में भी उतार-चढ़ाव की आशंका है।
मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जबकि, नोएडा में 19 और 20 फरवरी को भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हुई है, जिससे मुंबई में बढ़ते तापमान से राहत मिली है। बता दें, दिल्ली-एनसीआर समेत लखनऊ में मंगलवार 18 फरवरी को बादल छाए रहे थे।

वहीं, अब मौसम विभाग (IMD) ने रोहिणी, बादली, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, वसंत विहार, वसंत कुंज और एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है।
नोएडा में मौसम परिवर्तन
19 और 20 फरवरी को मौसम विभाग ने नोएडा बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। 19 और 20 फरवरी को NCR में तेज बारिश हो सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। तेज बारिश और तूफान भी आ सकता है।
मुंबई में भी बढ़ी गर्मी
मुंबई के लोग गर्मी का एहसास कर रहे हैं क्योंकि तापमान बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 फरवरी से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आएगी। वर्तमान में, दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। रातें ठंडी होने के कारण दिन और रात के तापमान में 15 से 17 डिग्री सेल्सियस का महत्वपूर्ण अंतर है।
उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
लखनऊ जैसे जिलों में दिन में धूप खिलने से ठंड कम हो रही है। मौसम जल्द ही साफ रहने और गर्मी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, 20 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है जबकि अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
ये भी पढ़ें: Rain Alert in UP: दो दिन बाद बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में पड़ेगा असर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications