Weather Forecast: दिल्ली में आंशिक रूप से बदली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "मंगलवार को बदली रहेगी। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।" सुबह 8.30 बजे वातावरण में 33 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications