Weather Update : अगले तीन दिन इन राज्यों पर भारी, आ सकता है आंधी-तूफान, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी, कर्नाटक के तटीय इलाकों और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा है कि 11 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक यहां पर भारी बारिश की आशंका है, इसके साथ ही विभाग ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मध्‍यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, यही नहीं झारखंड और ओडिशा में आंधी-पानी की आशंका है।

इन जगहों पर Orange अलर्ट जारी

इन जगहों पर Orange अलर्ट जारी

इससे पहले मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टेहरी गढवाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार में 11, 12, और 13 जुलाई को भारी से ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है तो वहीं आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश के आसार है लेकिन यहां बारिश अपनी रफ्तार 15 जुलाई के बाद ही पकड़ेगी।

पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी

पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी

इस वक्त पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी है, भारतीय मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब में भी भारी बारिश

राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब में भी भारी बारिश

उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, गुजरात और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए चेतावनी जारी की थी, उसने कहा था कि 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में अनेक स्थानों तथा पश्चिमी हिस्सों में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की आशंका है।

भारी बारिश मायानगरी मुंबई में कहर बरपा सकती है!

भारी बारिश मायानगरी मुंबई में कहर बरपा सकती है!

एक बार फिर से भारी बारिश मायानगरी मुंबई में कहर बरपा सकती है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है, इसी कारण मौसम विभाग ने मुंबई में अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+