IMD Updates: कमजोर और सुस्त पड़े मानसून की आज से बदलेगी चाल, 3 अगस्त तक अब जमकर बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 27 जुलाई। इस बार मानसून की चाल ने सबको हैरत में डाल दिया है। समय पूर्व केरल में दस्तक देने के बाद जहां मानसून दक्षिण में जबरदस्त ढंग से बरसे वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश हो रही है तो वहीं दिल्ली वाले उमस से तंग हैं, सावन का महीना होने के बावजूद दिल्ली झमाझम बारिश के लिए तरस रहा है तो वहीं यूपी में बारिश की कमी सामान्य से 53 फीसदी कम ही दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने आज से मौसम के बदलने का ऐलान किया है।

उसका कहना है कि उत्तर पश्चिमी अरब सागर के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य की ओर शिफ्ट होगा और इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर और पूरे मध्य भारत में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जो कि 3 अगस्त तक चलेगा।
Recommended Video
नार्थ-वेस्ट में आज से बारिश होने की संभावना है
IMD ने कहा कि नार्थ-वेस्ट में आज से और गुरुवार से उत्तराखंड-हिमाचल में व्यापक बारिश होने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से आंध्र प्रदेश तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की ओर जा रही है, उसकी वजह से भी अब आने वाले दिनों में दक्षिण में भी भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
इन एरियों के दवाब की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा-चंडीगढ़ में तीन अगस्त तक जोरदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई अंत से अगस्त तक अब इतनी बारिश होगी जिससे लोगों की कम बारिश की शिकायत कम हो जाएगी। उसका कहना है कि मानसून अपनी फूल स्पीड में है और इसलिए इस बार मानसून सामान्य से अच्छा ही रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications