लालू ने दिया रघुवंश सिंह के इस्तीफे पर जवाब, बोले-आप कहीं नहीं जा रहे, समझ लीजिए

नई दिल्‍ली। इसी साल जून के महीने में आजेडी के सभी पदों से इस्‍तीफा देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ने आखिरकार आज पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक सादे कागज पर अपना इस्तीफा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेज दिया है। उन्‍होंने लालू यादव को पत्र भी लिखा। उन्‍होंने लिखा कि "जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता और आम जनों ने बड़ा स्नेह दिया, मुझे क्षमा करें।"

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: अब Lalu Yadav ने लिखी Raghuvansh Prasad को चिट्ठी | वनइंडिया हिंदी
    लालू ने दिया रघुवंश सिंह के इस्तीफे पर जवाब, बोले-आप कहीं नहीं जा रहे, समझ लीजिए

    रघुवंश के इस पत्र का जवाब लालू यादव ने दिया है। लालू यादव ने लिखा है कि एक बार आप ठीक हो जाइए फिर हम मिल कर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं। लालू ने पत्र लिखा-''प्रिय रघुवंश बाबू, आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है। मुझे तो विश्वास ही नहीं होता। अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित RJD परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है।'' आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है। आप जल्द स्वस्थ हो, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे है. समझ लीजिए।
    आपका
    लालू प्रसाद।''

    आपको बता दें कि रघुवंश सिंह के इस्तीफे को लेकर आरजेडी के नेता फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन बीजेपी और जेडीयू उनके इस कदम को सही फैसला बता रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। तबीयत बिगड़ना भी इस्तीफे कारण माना जा रहा है। हालांकि इसके और कई मायने निकाले जा रहे हैं। जैसे-जेसै चुनाव करीब है इसके मद्देनजर सत्ता पक्ष के कई दल रघुवंश प्रसाद सिंह के टच में है और उनसे लगातार संपर्क साध रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+