सीजफायर का था अच्‍छा इरादा लेकिन घाटी में नहीं हुआ कोई फायदा: राम माधव

नई दिल्‍ली। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रभारी राम माधव ने पाकिस्‍तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्‍लंघन करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। राम माधव ने कहा है कि रमजान में ऑपरेशन रोकने को लेकर भारत सरकार ने जो अच्‍छे इरादे लेकर सामने आई थी उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सरकार किसी न किसी तरीके से जम्मू - कश्मीर में शांति की बहाली चाहती है।

सीजफायर का था अच्‍छा इरादा लेकिन घाटी में नहीं हुआ कोई फायदा: राम माधव

इसके लिए उसने रमजान के महीने में सीज फायर कर सद्भावना का सन्देश भी दिया फिर भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी है। इसके बावजूद सरकार कश्मीर में हर किसी से बात करने को तैयार है। इसमें हुर्रियत को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले राम माधव ने कहा था कि अगर आतंकवादी नहीं रूकते हैं, तो सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई करने को आजाद हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो-ढाई वर्षों में कश्मीर में सुरक्षाबलों ने छह सौ आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। इसके पूर्व सुरक्षाबल आतंकियों को लेकर कड़ा रूख अपना रहे थे पर रमजान के पाक महीने में सीएम मेहबूबा मुफ़्ती के कहने पर एक तरफा सीजफायर किया गया है, ताकि अच्छा सन्देश जाए , लेकिन नतीजा सही नहीं रहा।

पाक की ओर से अकारण गोलीबारी अब भी जारी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह 7 जून को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां सरहद पर फायरिंग के शिकार हुए पीड़ितों से भी मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+