शहीद की बेटी की मांग, पिता के बदले लाकर दो पाकिस्तान के दस सिर
बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर सोमवार को कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना के कायराना हमले में शहीद हो गए थे।
नई दिल्ली। भारत के दो बहादुर जवानों के शव के साथ हुई बर्बरता को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है। वहीं शहीदों के परिजन भी सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीएसएफ के शहीद हेड कांस्टेबल प्रेम सागर की बेटी ने अपने पिता के सिर के बदले सरकार से एक बड़ी मांग की है।

अपने पिता की शहादत की खबर सुनकर गम में डूबी शहीद प्रेम सागर की बेटी सरोज ने सरकार से मांग की है कि उसे अपने पिता के सिर के बदले पाकिस्तानी सेना के 50 सिर चाहिए। पति की मौत की खबर से शहीद की पत्नी का भी बुरा हाल है। बेसुध पड़ी मां को सरोज बार-बार सांत्वना देकर संभाल रही है। सरोज ने कहा कि उसके पिता का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।
भाई को भी प्रेम सागर की शहादत पर गर्व
प्रेम सागर के भाई दयाशंकर ने कहा, 'मुझे मेरे भाई पर गर्व है कि उसने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया लेकिन पाकिस्तानी सेना द्वारा उनका सिर काटना काफी दिल दहलाने वाला है।' बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर सोमवार को कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना के कायराना हमले में शहीद हो गए थे। इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हुए थे।
पाक की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारतीय जवानों के शव के साथ भी बर्बरता की थी। इसपर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने एलओसी के उस पार मौजूद पाक सेना की उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया, जिनसे बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों को घुसपैठ के लिए कवर फायर दिया गया था। इस कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। ये भी पढ़ें- हेमराज की मां का पीएम मोदी से सवाल, कब आएंगे पाक से 10 सिर?
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications