महाराष्ट्र ने फिर उठाया वैक्सीन की कमी का मुद्दा, कहा-प्रति दिन 13 लाख की क्षमता लेकिन 5 लाख का टीकाकऱण

मुंबई, अप्रैल 30: महाराष्ट्र में जारी कोरोना के कहर के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि, उन्हे क्षमता के मुताबिक केंद्र सरकार की ओऱ से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इसे अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से कहा कि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मानना है कि राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र स्थापना दिवस से हो। 1 मई को राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम का नाममात्र के लिए उद्घाटन किया जाएगा।

Were number one in vaccination: Maharashtra Health Minister Rajesh Tope

राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि, महाराष्ट्र में एक दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है और राज्य के पास एक दिन में 13 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की क्षमता है। टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र का स्थान पहला है। दरअसल हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि, राज्यों को वैक्सीन का वितरण उनकी वैक्सीनेट करने की क्षमता के आधार पर की जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को घोषणा की थी कि राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में 18-44 साल के नागरिकों को मुफ्त टीका लगाने का फैसला किया है।

कोरोना की दूसरी लहर से बुरी प्रभावित महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जुलाई अगस्त तक राज्य में तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। उन्होंने ने यह आशंका ऐसे दिन जताई जब राज्य में अब तक के सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए टोपे ने कहा कि महामारी विज्ञानियों के मुताबिक जुलाई-अगस्त के बीच महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर देखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि, तब तक महाराष्ट्र ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि मई के अंत तक राज्य में कोरोना का ग्राफ स्थिर हो जाएगा और मामले घटने लगेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ कोरोना की रोकथाम और प्रबंधन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+