चतरा रैली में बोले अमित शाह- हमने नक्सलवाद को झारखंड की धरती में 20 फीट नीचे दफन किया

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को प्रदेश में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम रघुबर दास की जमकर तारीफ की और वपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है तब झारखंड की स्थापना नहीं हो सकी। जबकि कई युवा शहीद हुए, कई लोगों ने अपना जीवन लगा दिया था।

Recommended Video

    Amit Shah Says- We have buried Naxalism 20-feet under earth in Jharkhand |वनइंडिया हिंदी
    नक्सलवाद को धरती में 20 फीट नीचे दफन किया

    नक्सलवाद को धरती में 20 फीट नीचे दफन किया

    गौरतलब है कि झारखंड में 30 नवंबर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो रहा है। पांच चरणों में होने वाली ये वोटिंग 20 दिसंबर को समाप्त होगी और 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश में बीजेपी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी पीएम मोदी और अमित शाह ने अपने कंधे पर ले रखी है। झारखंड के चतरा विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, झारखंड में हमने नक्सलवाद को धरती के 20 फीट नीचे दफन कर दिया है।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, झारखंड के चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि जब झारखंड के युवा अलग राज्य की मांग कर रहे थे, तब कांग्रेस का स्टैंड क्या था? हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने झारखण्ड में स्वार्थी गठबंधन किया है। झारखंड की स्थापना भाजपा सरकार बनने के बाद आदरणीय अटल जी ने की थी। अटल जी ने झारखंड को बनाया और नरेन्द्र मोदी जी व रघुवर दास जी ने झारखंड को संवारने का काम किया है।

    अब शाम को धूमधाम से निकलती है बारात

    अब शाम को धूमधाम से निकलती है बारात

    अपने भाषण में अमित शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चतरा क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित था, जब तक यहां भाजपा की सरकार नहीं थी तो शाम होने के बाद कोई बारात भी गांव में नहीं जाती थी। आज डंके की चोट पर शाम को बारात लेकर जाते हैं, किसी नक्सली की हिम्मत नहीं है की कोई गड़बड़ करे।

    गिनाई सरकार की उपलब्धियां

    गिनाई सरकार की उपलब्धियां

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रघुबर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, झारखंड में 38 लाख गरीब लोगों के घर बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। पिछले 60 साल में झारखंड के सिर्फ 12 प्रतिशत घरों में पानी पहुंचा था, पिछले पांच साल में ये आंकड़ा 35 प्रतिशत हो गया है। सिर्फ चतरा विधानसभा में करीब 73,178 शौचालय बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया, आयुष्मान भारत योजना के तहत 1,91,271 लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया, इनका 5 लाख रुपये तक का बीमारी का खर्चा भाजपा की सरकार उठाने वाली है।

    यह भी पढ़ें: नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने पर प्रज्ञा ठाकुर पर भड़कीं सोनिया, जमकर सुनाई BJP को खरी-खरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+