गृह मंत्रालय को CRPF ने दी अपनी राय, ट्रांसजेंडर अधिकारी की भर्ती से कोई गुरेज नहीं
नई दिल्ली। पैरामिलिट्री फोर्स बतौर सहायक कमांडेंट के पद पर ट्रांसजेंडर की भर्ती को लेकर सीआरपीएफ ने अपनी राय दे दी है। सीआरपीएफ की तरफ से कहा गया है कि देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल को ट्रांसजेंडर अधिकारी की भर्ती में कोई दिक्कत नहीं है। शुक्रवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्रालय को सीआरपीएफ ने अपना जवाब भेजा। इस जवाब में कहा गया है कि 'हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की भावना को पूरी तरह से महत्व देते हैं। सीआरपीएफ में पहले से ही जेंडर तटस्थ काम का माहौल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नीतिगत दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, हम इसे जरूरत के अनुसार और ज्यादा अनुकूल बनाएंगे।'

आपको बता दें कि केंद्र सरकार, अर्धसैनिक बलों में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर विचार कर रही है। संघ लोक सेवा आयोग के जरिए सहायक कमांडेंट के पद पर यह भर्ती होगी। ट्रांसजेंडर को यूपीएससी की वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से राय मांगी गई है।
देश में 4.90 लाख से ज्यादा ट्रांसजेंडर
10 जनवरी 2020 से देश में 'ट्रांसजेंडर पर्सन एक्ट' लागू हुआ है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा था कि सरकार ट्रांसजेंडर के मुद्दे पर गंभीर है। इस एक्ट के तहत उनके लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही सरकारी विभागों में भी उनकी भर्ती की जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ट्रांसजेंडर की संख्या 4.90 लाख से ज्यादा है। इसमें से 92 प्रतिशत ट्रांसजेंडर आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications