VIDEO: येदुरप्पा मेंटल हैं, कांग्रेस 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी, बोले सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा ' कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। हमें जीत का पूरा भरोसा है

नई दिल्ली। कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के मतदान जारी है। इसी बीच राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने सूबे में सरकार बनाने का दावा करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने 130 सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी के सीएम फेस येदुरप्पा को मेंटल बताया है। उन्होंने कहा कि येदुरप्पा अपमा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सिद्धारमैया ने कहा ' कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। हमें जीत का पूरा भरोसा है।'

VIDEO: येदुरप्पा मेंटल हैं, कांग्रेस 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी, बोले सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने ये बात मैसूर के वरुणा में पत्रकारों से बातचीत को दौरान कहा। सिद्धारमैया ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी और बहुमत से आएगी, मैं दोनों सीटों पर जीतूंगा। वहीं वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार और कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के बेटे डॉ यतींद्र ने कहा है कि मैं पिछले डेढ़ साल से निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहा हूं। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी तरह से अलग महसूस नहीं किया। जहां भी मैं गया, लोगों ने कांग्रेस सरकार में विश्वास जताया है।

सिद्धारमैया के सहारे कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता को बरकरार रखने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस चुनाव जीतती है तो इसका श्रेय उन्हीं को जाएगा और हारती है तो भी ठीकरा उन्हीं के सिर फूटेगा। यही वजह है कि कर्नाटक में वे किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार वे दो विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में हैं। चामुंडेश्वरी और बादामी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+