कोरोना महामारी के बीच मददगार सांसदों की सूची में तीसरे स्थान पर राहुल गांधी, जानिए पहले नंबर पर कौन
नई दिल्ली। Most helpful MPs during lockdown: नई दिल्ली(New Delhi) स्थित सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म के एक सर्वेक्षण(Survey) में पता चला है कि, भाजपा के उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया (Anil Firojiya), वाईएसआरसीपी के नेल्लोर के सांसद अडाला प्रभाकर रेड्डी और कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और वायनाड के सांसद राहुल गांधी (Wayanad MP Rahul Gandhi) ने कोरोनो वायरस महामारी के दौरान लोगों को सर्वाधिक सहायता मुहैया कराने वाले सांसदों में शामिल हैं। सबसे अधिक मददगार सांसद के सर्वे में पहले नम्बर पर सांसद अनिल फिरोजिया दूसरे नंबर पर सांसद अडाला प्रभाकर रेड्डी और तीसरे स्थान पर राहुल गांधी हैं।
Recommended Video

ये है टॉप 10 सांसदों की लिस्ट
1 अक्टूबर को शुरू किये गए सर्वे में शुरुआत में नॉमिनेशन के आधार पर 25 सांसदों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद इन सांसदों के क्षेत्र में फील्ड सर्वे सहित तमाम मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर टॉप-10 सांसदों की सूची तैयारी की गई। शीर्ष 10 सांसदों में शामिल हैं: अनिल फिरोजिया (भाजपा), अडाला प्रभाकर रेड्डी (वाईएसआरसीपी), राहुल गांधी (आईएनसी), महुआ मोइत्रा (टीएमसी), तेजस्वी सूर्या (बीजेपी), हेमंत तुकाराम गोडसे (शिवसेना), सुखबीर सिंह बादल (एसएडी), शंकर लालवानी (बीजेपी), डॉ टी सुमति (डीएमके) और नितिन गडकरी (भाजपा)।

उज्जैन में मृत्युदर को किया कम
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया, जब माहामारी के शुरुआती दौर में उज्जैन में सबसे अधिक करीब 30 प्रतिशत मृत्युदर थी। मैंने एक कॉल सेंटर बनाया जिससे मरीज, उनके परिवार और जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही मरीजों को बेहतर मेडिकल सुविधा मिल सके। अनिल फिरोजिया ने बताया, 'सीएम की मदद से मुझे अपने क्षेत्र के लिए 250 बेड और पांच लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी मिले। उज्जैन में कोरोना से मृत्युदर अब गिरकर 1 प्रतिशत तक आ गई है।

राहुल में लोगों को हरसंभव सुविधा करायी मुहैया
राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र के सहायक ने बताया कि, अचानक लॉकडाउन के बाद, राहुल जी ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया ताकि स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को सही किया जा सके। उन्होंने मास्क, हैंड सैनिटाइजर, हैंड-हेल्ड थर्मामीटर और वेंटिलेटर्स की कमी को दूर किया । उन्होंने वायनाड और बाकी हिस्सों के लोगों की मदद की साथ ही भारत और विदेश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे को घर पहुंचाने में मदद की । हमने लोगों को घर तक पहुँचाने के लिए ट्रेन और बसें चलाईं, भोजन के पैकेट दिए, नगद सहायता की पेशकश की और सामुदायिक रसोई को चलाने में मदद की ताकि कोई भी भूखा न रहे।

सर्वे में 6 महीने के काम को किया गया शामिल
सर्वे में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए 6 महीने के लॉकडाउन के दौरान किया गया। इसके तहत लोकसभा के सबसे ज्यादा मददगार साबित हुए सांसदों की पहचान करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें सासंदों के लिए पूरे देश से 34.23 लाख नॉमिनेशन आए थे और बाद में स्थानीय लोगों के फीडबैक के आधार पर टॉप-10 लिस्ट को तैयार किया गया। इस सांसदों की लिस्ट में अखिलेश यादव, रविशंकर प्रसाद, मलूक नागर, शशि थरूर और ओम बिरला के नाम भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications