Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मिलिए बीजेपी के 'रॉकस्टार' महासचिव विजयवर्गीय से, इनका ये रूप आपने पहले नहीं देखा होगा

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस कार्यक्रम की अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वे अमेरिका के रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ले की तरह कपड़े पहने हुए हैं

नई दिल्ली। हमेशा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक ऐसा रूप सामने आया है जिसे आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर पर तस्वीर जारी की है, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। विजयवर्गीय तस्वीर में गिटार थामे एक दम रॉकस्टार लुक में नजर आ रहे हैं। होली के अवसर पर मध्यप्रदेश के इंदौर में बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम से पहले शोभायात्रा भी निकाली गई, इस यात्रा में कैलाश झूमते-गाते हुए रॉकस्टार लुक में नजर आए।

'आज का बजरबट्टू किरदार, होली की शुभकामनाएं'

'आज का बजरबट्टू किरदार, होली की शुभकामनाएं'

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस कार्यक्रम की अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वे अमेरिका के रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ले की तरह कपड़े पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है आज का बजरबट्टू किरदार, होली की शुभकामनाएं। इसके साथ बीजेपी नेता ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें वे बहुचर्चित फिल्म 'हरे कृष्णा हरे राम' के गाने 'दम मारो दम' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही गिटार बजाकर वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

इस रॉकस्टार रूप को लेकर ट्विटर यूजर्स ने कसा तंज

इस रॉकस्टार रूप को लेकर ट्विटर यूजर्स ने कसा तंज

शोभायात्रा के दौरान बजरबट्टूओं और मेहमानों का खिलौने, नकली नोट और लॉलीपॉप देकर स्वागत किया गया था। बीजेपी नेता के इस रॉकस्टार रूप को लेकर ट्विटर यूजर्स ने उनके काफी मजे भी लिए। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी नेता कैलाश विजवर्गीय सचिन तेंदुलकर और उससे पहले बाहुबली के रूप में नजर आए थे।

हिन्द मालवा नामक संस्था ने आयोजिक किया था कार्यक्रम

हिन्द मालवा नामक संस्था ने आयोजिक किया था कार्यक्रम

हिन्द मालवा नामक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि किस रूप में नजर आएंगे, यह तीन लोगों की एक कमिटी तय करती है। इन तीन लोगों के अलावा किसी को भी पता नहीं होता है कि कौन, किस रूप में जनता के सामने आने वाला है। कार्यक्रम से एक दिन पहले शाम को घोषणा की गई थी कि इस रंगपंचमी यात्रा में भाजपा महासचिव किसी रूप नजर आएंगे बताने वाले को तीन लाख रुपए इनाम दिया जाएगा लेकिन कोई भी अनुमान नहीं लगा पाया कि विजयवर्गीय इस रूप में दिख सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+