Video: सरस्वती पूजा के लिए महिला को नहीं मिले पंडित, तो राह चलते पुजारी को ऐसे जबरन खींचकर ले जाने लगी
नई दिल्ली। पूरे भारत में 29 और 30 जनवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की धूम रही। इस अवसर पर देश कि विभिन्न हिस्सों में बड़ी धूमधाम के साथ ये त्योहार मनाया गया। इस दिन लोग विद्या, कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा करने के लिए पंडितों को भी आमत्रित करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि व्यस्तता के चलते पंडित आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है जहां पंडित के न मानने पर भी महिला उसे खींच कर घर ले गई।

सोशल मीडिया खूब देखा गया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पंडित का हाथ पकड़े उसे अपने घर ले जाने की कोशिश कर रही है। इस बीच पंडित मना करता है लेकिन वह महिला उसे जबरदस्ती खींच कर पूजा कराने के लिए घर ले आती है। दलअसल, मामला यह है कि पश्चिम बंगाल में भी सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी का त्योहार काफी उत्साह से मनाया जाता है ऐसे में पूजा के लिए वहां पंडितों की कमी हो जाती है।
पंडित न मिलने पर महिला ने किया ये काम
पश्चिम बंगाल में एक परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्हें अपने घर में देवी सरस्वती की पूजा करानी थी लेकिन कोई पंडित उपलब्ध नहीं था। इस बीच परिवार की महिला को एक पंडित दिखाई देता है जिसे वह खींच कर अपने घर ले आती है। फेसबुक पर इस घटना का वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। वीडियो में पंडित घर जाने से मना करते हैं यहा तक की वह बीच में कई बार गुस्सा भी हो जाते हैं लेकिन महिला उनकी एक नहीं सुनती।
वीडियो में दिखा पंडित जी का गुस्सा
हालांकि वीडियो के अंत में पंडित मान जाते हैं और पूजा के लिए घर के अंदर प्रवेश करते हैं। लेकिन वहां भी उनका गुस्सा देखने को मिलता है जब उन्हें पूजा की सामग्री में कमी नजर आती है। इसके बाद फेसबुक पर ही एक यूजर ने वीडियो से जुड़ी कई फोटो शेयर की जिसमें पंडित जी आराम से पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी के विचारों की हत्या करने की कोशिश कर रही हैं 'प्रमुख ताकतें': सीताराम येचुरी












Click it and Unblock the Notifications