प्यासी भैंस ने खुद नल चलाकर पिया पानी, IPS अफसर ने पूछा अब बताओ- अक्ल बड़ी या भैंस?
नई दिल्ली। 'अक्ल बड़ी या भैंस...' लोग अक्सर इस मुहावरे को इस्तेमाल करते हैं। मगर, भैंस भी अक्लमंद हो सकती है, ये इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप खुद मान सकते हैं। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भैंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिख रहा है कि, भैंस पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल कर रही है।

भैंस ने खुद नल चलाकर पानी पिया
आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अब बताओ.. अक्ल बड़ी या भैंस...' कहने को यह वाक्य एक लोकप्रिय हिंदी मुहावरा है, लेकिन अधिकारी काबरा ने इस मुहावरे का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया कि भैंस में बुद्धि और शारीरिक शक्ति दोनों हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भैंस खुद नल चलाते और पानी पीते हुए दिख रही है।
अब तक लाखों लोग वीडियो देख चुके
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में भैंसों का झुंड नजर आ रहा है। वहीं, एक भैंस एक हैंडपंप के पास खड़ा देखा जा सकता है। उस भैंस के साथ एक कटरा भी है।

अन्य भैंसों ने भी पिया पानी
भैंस प्यासी है और वह अपने सींगों का इस्तेमाल पानी निकालने के लिए कर रही है। भैंस ने हैंडपंप का हत्था सींगों से ही उूपर उठाया और फिर पानी निकला। यह वीडियो स्थानीय निवासी ने रिकॉर्ड किया।

सींग काफी लंबे, उन्हीं से नल चला
भैंस के सींग काफी लंबे हैं और इन सींगों से हैंडपंप का हत्था उूपर-नीचे हो रहा है। वह अपनी प्यास बुझाने के लिए अपने सींगों की मदद ले रही है। ऐसे में वहां अन्य भैंस भी पानी पी रही हैं। आप खुद देख सकते हैं..अब कहने की जरूरत नहीं है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ दिनों पहले हाथी के बच्चे का वीडियो भी वायरल हो गया था।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications