VIDEO: जामिया गेट पर मुस्लिम छात्रों ने अदा की नमाज, दूसरे धर्म के लोगों ने चारों तरफ बनाई मानव श्रंखला
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। लेफ्ट विंग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। वहीं, दिल्ली में मथुरा रोड-कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13ए पर ट्रैफिक मूवमेंट को बंद किया गया है। लेकिन एक अच्छी खबर जामिया से आ रही है ।
Recommended Video

हिंसक विरोध के बीच मुस्लिम समुदाय के छात्रों और अन्य लोगों ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट पर नमाज अदा की। अन्य धर्मों के सदस्यों ने उनके चारों ओर एक मानव श्रृंखला बनाई। वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को सूरजमल स्टेडियम में जलपान की पेशकश की।
#WATCH Delhi: Students and other people of Muslim community offered Namaz outside the gates of Jamia Millia Islamia university. Members of other faiths formed a human chain around them. pic.twitter.com/FEPZOqI1MX
— ANI (@ANI) December 19, 2019












Click it and Unblock the Notifications