नशे की हालत में संजय दत्त ने खोया आपा, दिवाली पार्टी कवर करने गए पत्रकारों को दी गालियां, Video वायरल

नई दिल्ली। खुशियों के पर्व 'दिवाली' को आम से लेकर खास लोगों ने अपने-अपने हिसाब से सेलिब्रेट किया,फिल्मी सितारे भी इस खुशी से अछूते नहीं रहे,बॉलीवुड में काफी सितारों ने अपने यहां दिवाली की पार्टी भी रखी लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो कि शायद नहीं होना चाहिए था। दरअसल यहां बात हो रही है अभिनेता संजय दत्त की, जिन्होंने अपने यहां एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें हिंदी सिनेमा की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं।

संजय दत्त ने मीडिया वालों की दी गंदी-गंदी गालियां

संजय दत्त ने मीडिया वालों की दी गंदी-गंदी गालियां

लेकिन इस पार्टी के दौरान संजय दत्त ने मीडिया वालों के साथ बदसलूकी की, उन्होंने पार्टी को कवर करने आए फोटोग्राफरों को गंदी-गंदी गालियां दी वो भी शराब के नशे में, संजय दत्त की गालियों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोगों को संजू बाबा से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लोगों ने संजय दत्त के व्यवहार पर काफी आपत्ति जताई है।

बीवी-बच्चों संग मीडिया को दिया पोज

बीवी-बच्चों संग मीडिया को दिया पोज

दरअसल संजय दत्त के घर पर दिवाली की पार्टी थी, जिसमें उन्होंने ब्लू रंग का पारंपरिक परिधान पहन रखा था, पहले तो संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों इकरा- शहरान के साथ घर के मेन डोर पर मीडिया वालों को पोज दिए।

पहले दिखे नरम बाद में हुए गरम

पहले दिखे नरम बाद में हुए गरम

संजय के कहने पर उनके दोनों बच्चों ने मीडिया वालों से पानी और खाने के लिए भी पूछा लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरत अंगेज था, पोज देने के बाद संजू अपने परिवार संग घर के भीतर चले गए और थोड़ी देर बाद जब वो वापस बाहर आए तो एकदम से बदले हुए थे।

दिवाली पर संजय दत्त ने पत्रकारों को यूं दिया गालियों का 'तोहफा'

दिवाली पर संजय दत्त ने पत्रकारों को यूं दिया गालियों का 'तोहफा'

उन्हें देखकर लग रहा था कि उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है, वो अपने मेहमानों को रिसीव करने बाहर आए थे, घर के सामने खड़े संजय फोटोग्राफर्स के बार-बार तरस्वीरें खींचने से संजय इरिटेट होते दिखे, वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो वो फोटो के लिए मना करते हैं, जिसके बाद फोटोग्राफर्स अपने कैमरा का फ्लैश बंद कर देते हैं।

संजय दत्त ने दी गंदी-गंदी गालियां

इसके बाद संजय वहां मौजूद एक शख्स से कैमरा वालों को वहां से जाने के लिए कहते हैं लेकिन जब फोटोग्राफर्स उनकी बात नहीं मानते हैं तो संजय भड़क जाते हैं और फोटोग्राफरों को गंदी-गंदी गालियां देने लगते हैं।

अभिनेता संजय दत्त का बड़ा धमाका

अभिनेता संजय दत्त का बड़ा धमाका

आपको बता दें कि अभिनेता संजय दत्त ने जेल से आने के बाद कहा था कि वो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देंगें। खबर है कि सुपरस्टार अपना डेब्यू अब मराठी सिनेमा में करने जा रहें है लेकिन वो इसमें एक अभिनेता के तौर पर नही बल्कि एक निर्माता के तौर पर काम करेंगें। हाल ही में संजय दत्त ने तेलुगू फिल्म की रीमेक का भी प्रोडक्शन वर्क शुरु किया है, जिसका नाम प्रस्थानम है। इस फिल्म में खुद संजय दत्त भी नजर आएंगे।

देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+