जाम में फंसे कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी, खुद ही करने लगे ट्रैफिक कंट्रोल, Video वायरल

Recommended Video

    Traffic Control करने के लिए सड़क पर उतरे Kamalnath के मंत्री Jeetu Patwari,Must watch video

    इंदौर। एक बार फिर से कमलनाथ सरकार में मंत्री जितेंद्र उर्फ जीतू पटवारी चर्चा में हैं, वजह इस बार कोई उनका विवादित बयान नही है बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसमें उनके काम की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं, दरअसल मंत्री जीतू पटवारी किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन चाणक्यपुरी इलाके अस्त-व्यस्त ट्रैफिक में जीतू पटवारी की गाड़ी फंस गई, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो जीतू पटवारी खुद ही ट्रैफिक पुलिस का रोल निभाने लगे।

    जाम में फंसे जीतू पटवारी

    जाम में फंसे जीतू पटवारी

    इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी की खूब सराहना कर रहे हैं, मालूम हो कि लगातार हो रही बारिश के कारण इंदौर में जाम लग गया था, इस दौरान उन्होंने एसपी (ट्रैफिक) को भी फोन लगाया था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, इसके बाद उन्होंने बिना किसी का इंतजार किए खुद ही इस जिम्मेदारी को संभालने का फैसला किया।

    कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेता हैं जीतू पटवारी

    गौरतलब है कि जीतू पटवारी की पहचान मध्यप्रदेश में कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेता की है, पटवारी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए एक बड़ा चेहरा रहे हैं और युवाओं में भी वे खासे लोकप्रिय हैं, पटवारी इस बार राऊ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और कमलनाथ कैबिनेट में जगह बनाई है, जितेंद्र पटवारी उर्फ जीतू पटवारी के पास कमलनाथ कैबिनेट में खेल एंव युवा कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी है।

    भारी बारिश से बेहाल मध्य प्रदेश, आज भी अलर्ट जारी

    भारी बारिश से बेहाल मध्य प्रदेश, आज भी अलर्ट जारी

    आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश का हाल बेहाल कर दिया है, लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इंदौर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है, बारिश की वजह से सड़कों पर लगे हुए जाम से लोग और भी परेशान है, फिलहाल मौसम विभाग ने सबको अलर्ट रहने कही चेतावनी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+