देखें वीडियो: भाजपा नेता नवीन पटेल और महिला पार्षद में जमकर चले लात-घूसे
दमन। भारतीय जनता पार्टी के नेता अबतक अपनी बदजुबानी के चलते चर्चा में रहते थे लेकिन बुधवार को एक अलग ही मामला सामने आया है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें भाजपा नेता अपनी ही पार्टी के महिला पार्षद के साथ लात-घूसा चलाते नजर आ रहे हैं। घटना दमन जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद चिंतन के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान हुई।

पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब यह वायरल हो गई है। सूत्रों ने बताया कि महिला पार्षद का नाम सिंपल कटेला है जिन्होंने मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मारपीट किस वजह से हुई लेकिन वीडियो में दोनों को ही एक-दूसरे को पीटते देखा जा सकता है वहीं पार्टी के अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications