अंगद बेदी ने गर्भवती पत्नी नेहा धूपिया के बेबी बंप को किया Kiss,वीडियो Viral

मुंबई। हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री नेहा धूपिया बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, वो और उनके पति अंगद बेदी बेसब्री से अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। नेहा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंगद उन्हें तंग करते नजर आ रहे हैं, पति-पत्नी की मीठी नोंक-झोक का ये वीडियो वाकई में बहुत क्यूट है।

अंगद ने नेहा के बेबी बंप को किया 'किस'

अंगद ने नेहा के बेबी बंप को किया 'किस'

वीडियो में नेहा, अपने पति अंगद को तकिया के जरिए दूर रहने को कहती हैं तो वहीं अंगद उन्हें छेड़ते नजर आ रहे हैं, इसी मस्ती-मजाक में अंगद बेदी नेहा के बेबी बंप को किस भी करते हैं, जिस पर नेहा शरमा जाती हैं, बैकग्राउंड में आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवयात्री का गाना "रंगीला तारा" सुनाई दे रहा है।

 नेहा की बेबी शावर पार्टी

नेहा की बेबी शावर पार्टी

आपको बता दें कि हाल ही में अंगद बेदी ने नेहा के लिए बेबी शावर प्रोग्राम रखा था, जिसमें सिनेमा, फैशन और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। गौरतलब है कि शादी के तुरंत बाद नेहा की मां बनने की खबर पर काफी कुछ कहा गया था. कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने अंगद बेदी से आनन-फानन में शादी की है, हालांकि अंगद बेदी ने इन सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। आपको बता दें कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था।

मुझे काम मिलना बंद हो जाता इसलिए....

मुझे काम मिलना बंद हो जाता इसलिए....

इसके बाद नेहा के गर्भवती होने की बात छुपाने वाली खबर सुर्खियां बनी थी जिस पर खुद नेहा ने सफाई दी थी कि उन्होंने अपनी गर्भवती होने की बात इसलिए छुपाई क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाए, नेहा ने कहा कि हमारे यहां माइंड सेट है लोगों का, वो गर्भवती स्त्रियों को, काम देना बंद कर देते हैं। नेहा ने कहा कि वो खुद को खुश देखना चाहती थी और घर पर बैठना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने ये बात छुपाकर रखी।

2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था नेहा ने

2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था नेहा ने

साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+