VIDEO: 'भैंस का बदला' जुल्म करने वाले लड़कों को भैंस ने ऐसे सिखाया सबक
नई दिल्ली। एक भैंस ने अपने ऊपर जुल्म करने वाले से ऐसा बदला लिया है, जिसकी तारीफ हो रही है। भैंस द्वारा जुल्म किए जाने वालों से बदला लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को भारतीय वन विभाग के अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अच्छा हुआ भैंस ने लड़कों को सबक सिखाया, वरना ये किसी और जानवर पर भी जुल्म करते।

भैंस ने ऐसे लिया बदला
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में 4 से 5 लड़के एक भैंसगाड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ये लड़के सड़कों पर चलने वाली अन्य गाड़ियों से भैंसगाड़ी को आगे भगाने के लिए लगातार भैंसा को डंडा मार रहे हैं। जैसे-जैसे लड़के भैंसा को डंडा मार रहे हैं वैसे-वैसे उसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है, लेकिन एक किनारे पर भैंसा अपना रास्ता बदलता है और डिवाइडर से गाड़ी टकरा जाती है और सभी लड़के गिर जाते हैं। इतना ही नहीं लड़कों के गिरते ही भैंसा अपनी रफ्तार में भाग जाता है।

जिराफ की तरह दिखने वाले जानवर का वीडियो किया था शेयर
बता दें, प्रवीण कासवान लगातार ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने गेरुन्क्स की एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो में दो गेरुन्क्स, जिराफ की तरह अपने सिर को लंबी करके पेड़ के पत्ते खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने कैप्शन में लिखा, ये दो क्यूट से गेरुन्क्स हैं। यह दोनों डेट पर आए हैं। इसमें से एक मेल गेरुन्क्स है जो अपनी पार्टनर को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा है।

लोगों ने कहा- धन्यवाद
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, इस खूबसूरत वीडियो के लिए धन्यवाद। मैंने कभी इस जानवर के बारे में नहीं सुना था और न देखा। इसलिए यह खूबसूरत जानवर के बारे में हमें बताने के लिए धन्यवाद। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा ऐसा भी कोई जानवर होता है।

हाथियों की लड़ाई का वीडियो किया था शेयर
इससे पहले प्रवीण कासवान ने हाथियों की लड़ाई का वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस में वीडियो में खेत में दो हाथी एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। लड़ाई की शुरुआत दोनों के सूंड मारने से होती है। जैसे ही एक दूसरे को सूंड मारता है तो दूसरा भी जोर से सूंड मारता है। फिर दोनों एक दूसरे को जोर से धक्का देने लगते हैं। लड़ाई उस समय हुई जब खेत में कोई मौजूद नहीं था। इस फाइट को किसी ने मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'जब हाथियों की लड़ाई होती है तो धरती हिलने लगती है। स्टाफ द्वारा भेजा गया वीडियो।' इस वीडियो को उन्होंने 3 मई को शेयर किया था।

‘राष्ट्रीय पक्षी द्वारा अद्भुत यातायात जाम'
17 मई को मोर का सड़क पर मोर का वीडियो शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा, ‘राष्ट्रीय पक्षी द्वारा अद्भुत यातायात जाम।' इस वीडियो को राजस्थान का बताया गया था। वीडियो में एक कार आती है और उसको देखकर मोर सड़क खाली करने लगते हैं। वहीं, एक मोर को पंख उठाकर डांस करते भी देखा गया। वीडियो में कई मोरों को अपने पंख फैलाते हुए और सड़क से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि एक वाहन उनके पास पहुंचा था। लोगों ने ये वीडियो खूब पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications