VIDEO: जीनत अमान संग 'हरे रामा हरे कृष्णा' पर थिरक रहीं शबाना आजमी, वीडियो वायरल

अभिनेत्री शबाना आजमी का 70 के दशक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने जमाने के दिग्गज सितारों के साथ थिरकतीं नजर आ रही हैं। डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। अभिनेत्री शबाना आजमी का 70 के दशक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने जमाने के दिग्गज सितारों के साथ थिरकतीं नजर आ रही हैं। डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शबाना आजमी, जीनत अमान, रणधीर कपूर और जलाल आघा के साथ एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान खुलकर डांस करती दिख रही हैं। देखिये ये वीडियो-

Shabana Azmi

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। भंडारकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '70 के दशक का ये वीडियो जरूर देखें।' बता दें कि ये फुटेज 70 के दशक की है। आरडी बर्मन और आशा भोसले के लाइव शो की इस फुटेज में दिग्गज सितारें डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आशा भोसले फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'आई लव यू' गा रही हैं और शबाना आजमी, जीनत अमान, रणधीर कपूर, जलाल आघा मदहोश होकर डांस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को खास बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'पास्ट और प्रेजेंट से ही फ्यूचर बनता है।' वहीं एक ने लिखा, 'एकदम क्लासिक।' लोगों को शबाना आजमी और बाकी सितारों का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर अबतक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। आप भी देखिये सितारों का ये अनदेखा अंदाज-

ये भी पढ़ें: VIRAL: अनुष्का शर्मा के कीचेन की इतनी है कीमत, घूम आएंगे विदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+