Video: छह आतंकियों को ढेर कर लौट रहे सेना के वाहनों पर पत्‍थरबाजी

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह मुठभेड़ में सेना ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हुआ है। मुठभेड़ के बाद जब सेना के वाहन लौट रहे थे, तब उन पर प्रदर्शनकारियों ने पत्‍थर भी बरसाए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 #WATCH:Protesters pelt stones on the vehicles of security forces in Shopian after encounter in Kapran Batagund

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह मुठभेड़ कपरान बटागुंड क्षेत्र में हुई थी। सेना के वाहन घटनास्‍थल से जब लौटने लगे तो बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी पत्‍थरबाजी करने लगे। वीडियो दिखाई दे रहे ज्‍यादातर पत्‍थरबाजों ने चेहरे ढंके हुए हैं। वाहनों पर रोड के दोनों तरफ से ताबड़तोड़ पत्‍थर बरसाए गए। आसपास की सभी दुकानें इस दौरान बंद दिखाई दीं।

रविवार सुबह मुठभेड़ में जो छह आतंकी मारे गए, उनमें पांच स्‍थानीय बताए जा रहे हैं, जबकि एक सीमा पार का है। मारे गए स्थानीय आतंकियों में दो पर 12-12 लाख, जबकि दो पर 10 लाख और एक पर 3 का इनाम था।

बीते शुक्रवार को शोपियां में आतंकियों ने एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को किडनैप कर लिया था। पिछले सप्‍ताह दक्षिण कश्‍मीर में सुरक्षाबलों का मुखबिर होने के शक में आतंकियों ने दो लोगों की हत्‍या भी कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+