Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी, अब पूरे देश में लागू होगा नया कानून
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है। इस बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार 05 अप्रैल की देर रात इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने से पहले वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया था। दरअसल, लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा गया था।

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया। अब ये कानून पूरे देश में लागू होगा। बता दें कि वक्फ के कानून बनने से पहले कांग्रेस, AIMIM और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट में इस चुनौती दी थी।
हालांकि, सरकार का ऐसा दावा है कि यह वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रोकेगा, जबकि विपक्ष इसे धार्मिक स्वायत्ता पर हमला मानता है। बता दें कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में 128 वोट पड़े थे। जबकि, विपक्ष में केवल 95 पड़े थे।
इससे पहले लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े थे। दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया था और इसे असंवैधानिक करार दिया था। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार से बिल को वापस लेने की अपील भी की थी।
ये भी पढ़ें: Waqf Bill: वक्फ बिल पर नहीं थम रहा विवाद, ओवैसी-कांग्रेस के बाद अब अमानतुल्लाह खान पहुंचे सप्रीम कोर्ट












Click it and Unblock the Notifications