वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन हेतु नया निगम उद्घाटित

सच्चर समिति की सिफारिशों के परिणाम स्वरूप इस निगम की स्थापना की गई है। भारत में दुनिया भर में सबसे बड़ी संख्या में वक्फ संपत्तियां है। देश में 4.9 लाख से ज्यादा पंजीकृत वक्फ संपत्तियां हैं और वर्तमान में इन संपत्तियों से करीब वार्षिक 163 करोड़ की आय होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण और विकास के प्रति संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) कृत संकल्पित है।
हमने सच्चर समिति की अधिकांश सिफारिशें लागू की हैं। वक्फ, चल एवं अचल संपत्तियों का मुस्लिम विधान द्वारा मान्य तरीके से धार्मिक, धर्मार्थ या न्यासी उद्देश्य से स्थायी रूप से समर्पित होता है। एक अनुमान के मुताबिक वक्फ बोर्ड के तहत देश भर में आने वाली संपत्तियों से वार्षिक 12000 करोड़ रुपये की आय हो सकती है। भूमि और संपत्ति के लिहाज से वक्फ बोर्ड भारत में रक्षा और रेलवे के बाद तीसरे स्थान पर आने वाली संस्था है।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान ने कहा कि सरकार ने वक्फ के प्रबंधन में कमी दूर करने का प्रयास किया और वक्फ संपत्तियों का अतिक्रमण करने का दोषी पाए जाने वालों को कड़ा दंड देने का प्रावधान किया है।












Click it and Unblock the Notifications