तिरुपति मंदिर पर इस भयंकर वायरस ने किया हमला, जानिए किसे बनाया शिकार
वानाक्राई रैनसमवेयर ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर के कंप्यूटरों पर हमला बोल दिया है। इस वायरस की वजह से मंदिर के कम से कम 30 कंप्यूटर प्रभावित हुए हैं।
नई दिल्ली। इस समय देश भर में वानाक्राई रैनसमवेयर ने दहशत का माहौल पैदा किया हुआ है। जहां एक ओर इसकी चपेट में दुनियाभर के कई देशों के बड़े-बड़े ऑर्गेनाइजेशन आ चुके हैं, वहीं अब इस रैनसमवेयर का अगला शिकार भारत के बड़े मंदिर हैं। ये भी पढ़ें- इस नाम की फाइल पर क्लिक करते ही मांगी जाएगी 3 करोड़ की फिरौती

तिरुपति मंदिर हुआ शिकार
वानाक्राई रैनसमवेयर ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर के कंप्यूटरों पर हमला बोल दिया है। इस वायरस की वजह से मंदिर के कम से कम 30 कंप्यूटर प्रभावित हुए हैं। हालांकि, मंदिर प्रशासन का कहना है कि मुख्य पोर्टल और वेबसाइट पर इस वायरस का कोई असर नहीं हुआ है। फिलहाल साइबर पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है। ये भी पढ़ें- खतरे में ATM ! जानिए क्या हो सकता है आपके पैसों के साथ?

इस खास बात का पता चला
बताया जा रहा है कि इस रैनसमवेयर ने जिन कंप्यूटर्स को प्रभावित किया है, उनमें विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम का पाइरेटेड वर्जन इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि मंदिर प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस हमले से कोई भी जरूरी डेटा खत्म नहीं हुआ है ना ही इससे कोई बड़ा नुकसान हुआ है। ये भी पढ़ें- अगर साइबर हमलावर फ़िरौती मांगें तो ना दें

2000 कंप्यूटर हैं यहां
तिरुपति मंदिर में 2000 कंप्यूटर हैं, जिनमें से 500 का इस्तेमाल बुकिंगि और भक्तों को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए किया जाता है। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर के सभी कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से जारी किए गए अपडेट को लोड कर दिया है। आपको बता दें कि करीब 150 देशों में 10 हजार संस्थाओं और 2 लाख लोग रैनसमवेयर की चपेट में आ चुके हैं। ये भी पढ़ें- साइबर फ़िरौती वाला बिटकॉयन क्या है?
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications