26/11 के बाद वीपी सिंह को, गुरदासपुर हमले के बाद कलाम को खोया
नई दिल्ली। इसे देश का दुर्भाग्य कहें या फिर महज एक संयोग गुरदासपुर आतंकी हमले के ठीक बाद पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन की खबर ने वीपी सिंह के निधन की खबर याद दिला दी, जो मुंबई आतंकी हमले के ठीक बाद आयी थी।

क्या हुआ था 26/11 को
26 नवंबर 2008 को मुंबई के नरीमन प्वाइंट से लेकर होटल ताज और होटल ओबेरॉय तक बंदूकधारियों ने हमला बोला था। और आतंकियों से एनएसजी कमांडोज़ से जंग खत्म भी नहीं हुई थी कि 27 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के निधन की खबर आ गई थी। वीपी सिंह देश के बड़े क्रांतिकारियों में से एक थे।
क्या हुआ 27/7 को
आज 27 जुलाई 2015 को सुबह पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस थाने पर आतंकियों ने ठीक 26/11 की स्टाइल में हमला किया। उसी तर्ज पर एके 47 राइफलें, रॉकेट लॉन्चर व ग्रेनेड लेकर आतंकवादी आये और हमला बोला। हमले की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एपीजे अब्दुल कलाम के निधन की खबर आ गई।
पढ़े कलाम साहब से जुड़ी आठ बातें जो आप कभी नहीं भुला पायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications