यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जंग के दौरान छोड़ा देश, पहुंचे पोलैंड, रूसी मीडिया का दावा
कीव, 4 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बारे में बड़ी खबर आ रही है कि वह देश छोड़कर चले गए हैं। रूसी मीडिया में कहा गया है कि जेलेंस्की ने देश छोड़ दिया है और वह इस समय पोलैंड पहुंच गए हैं। जेलेंस्की के बारे में ऐसी खबर तब आई है जब रूसी सेना देश के अंदर आगे बढ़ रही है और रूस लगातार अपना हमला तेज कर रहा है।
Recommended Video

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब जेलेंस्की के देश छोड़ने की खबरें रूसी मीडिया में प्रसारित हुई थीं। पिछले सप्ताह युद्ध शुरू होने के अगले दिन ही राष्ट्रपति जेलेंस्की के यूक्रेन छोड़ने की खबरें आई थीं जिसके बाद जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर इन खबरों का खंडन किया था।
युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार यूक्रेनी राष्ट्रपति वीडियो जारी कर अपनी बात रखते रहे हैं। फिलहाल ताजा मीडिया रिपोर्ट पर उनका कोई बयान नहीं आया है।
तीन बार मारने की हुई कोशिश
यूक्रेनी राष्ट्रपति के बारे में एक अन्य दावा किया गया था जिसमें कहा गया था कि युद्ध के दौरान रूसी सेना ने उन्हें तीन बार मारने की कोशिश की थी लेकिन हर बार वह बच गए। जेलेंस्की के बारे में यह दाव ब्रिटेन के जाने माने समाचार पत्र द टाइम्स ने किया था।
द टाइम्स की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की कोशिशों के बारे में चेतावनी मिलने के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे नाकाम कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया था कि इस बारे में चेतावनी रूस के ही अधिकारियों की तरफ से ही मिली थी। ये वे अधिकारी हैं जो पुतिन के युद्ध के प्लान से खुश नहीं है और इसे सफल नहीं होने देना चाहते हैं।
यूक्रेन पर रूसी हमले के नौवें दिन भीषण जंग चल रही है। इस दौरान जहां रूसी सेनाओं ने खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। साथ ही जेपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर भी रूसी नियंत्रण स्थापित हो गया है। वहीं राजधानी कीव पर कब्जे के लिए संघर्ष चल रहा है।
इस जंग में अब तक स्थितियां रूस के मनमुताबिक नहीं रही हैं और उसे भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूक्रेन ने रूस के 9000 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। एक दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस के मेजर जनरल एंद्रेई सुखोवेत्स्की को मार गिराया। सुखोवेत्स्की रूस के अब तक से सबसे बड़े सैन्य अधिकारी हैं जिनकी इस जंग में मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications