जियो के फ्री कॉलिंग खत्म करने पर एयरटेल के बाद अब आया वोडाफोन-आइडिया का बयान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने कहा है कि अगर जियो के ग्राहक वोडा-आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों को फोन करेंगे, तो वह उनसे 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज वसूलेगी। अन्य कंपनियों को जियो का ये फैसला अच्छा नहीं लगा है।

जियो के इस कदम की एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया ने भी आलोचना की है। वोडाफोन-आइडिया का कहना है कि यह 'जल्दबाजी में की गई कार्रवाई' है। कंपनी ने कहा है कि इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) ऑपरेटरों के बीच का एक समझौता था और इससे ग्राहकों को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।
ऑपरेटरों का भी कहना है कि रिंगिंग टाइम को कम करने के लिए रिलायंस जियो का हालिया कदम अन्य ऑपरेटरों की कमाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। एक बयान में वोडाफोन-आइडिया ने कहा, 'वोडाफोन-आइडिया उपभोक्ता समर्थक और पसंद के सिद्धांत को आधार मानता है। इसलिए, हमारी पेशकश पूरी तरह से पारदर्शी और सस्ती हैं। जो प्रौद्योगिकी 2जी, 3जी और4 जी के माध्यम से अलग-अलग तरह के समाज और उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करती हैं। यहां तक कि आज भी 50% से अधिक भारतीय नागरिक 2जी और फीचर फोन का उपयोग करते हैं और हम उन्हें देश के दूरदराज के हिस्सों में भी सेवा देते हैं, जबकि ऐसा करना हमारे लिए फायदेमंद नहीं है।'
कंपनी ने आगे कहा, 'उपभोक्ता नेट और ऑफ नेट कॉल के बीच अंतर करने की स्थिति में नहीं हैं और हम ऐसा करने की कोशिश में अपने ग्राहकों पर बोझ नहीं डालना चाहते हैं। हमारे प्लैन्स नेट और ऑफ नेट कॉल दोनों को पूरा करते हैं और ऐसा करने के लिए आपको अलग-अलग वाउचर खरीदने की आवश्यकता नहीं है। हमारे 60% से अधिक उपभोक्ता कम खर्च करते हैं और उन्हें महंगे प्लैन्स की जरूरत नहीं होती। यहां प्रतिबद्धताएं अधिक हैं और इसलिए आपको बड़ी रकम खर्च करनी होगी।'
इससे पहले, रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों से अन्य नेटवर्क पर किए गए वॉयस कॉल के लिए शुल्क लेने की घोषणा भी की थी। जियो ने बुधवार को लिए अपने फैसले में कहा है कि वह आईयूसी की भरपाई के लिए ऐसा कर रहा है। जिसके बदले वह ग्राहकों को उतना ही डाटा भी देगा। एयरटेल ने इसकी शिकायत ट्राई से की है। उसने कहा है कि ऐसा आईयूसी चार्ज को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके बाद से वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल भी वॉइस कॉल के लिए चार्ज कर सकते हैं। यानी आने वाले दिनों में मोबाइल पर मुफ्त कॉलिंग के दिन खत्म होने के आसार हैं।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications