मोदी के 'बेलगाम' मंत्री का आपत्तिजनक बयान: वीके सिंह ने मीडिया को कहा 'Presstitutes'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्व आर्मी चीफ और केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। वीके सिंह ने हिंसाग्रस्त यमन से भारतीयों को निकालने के मिशन की तुलना पाकिस्तान के दूतावास में होने वाले कार्यक्रमों से कर दी है। इस तुलना पर जब विवाद हुआ तो वीके सिंह मीडिया पर ही भड़क गये। उन्होंने मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की। मीडिया को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर जनरल वीके सिंह ने लिखा कि 'दोस्तों, आप प्रेसटीट्यूट्स से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।

हैशटैग TimesNowDisaster से किए गए ट्वीट में मीडिया के लिए जिस प्रेस्टिट्यूट (Presstitutes) शब्द का इस्तेमाल किया गया है, वह दरअसल प्रेस और प्रॉस्टिट्यूट (Press and Prostitute) का जोड़ है। वीके सिंह ने ट्वीट के अगले हिस्से में कहा है कि अंतिम बार में अर्नब (गोस्वामी) ने 'E' के स्थान पर 'O' समझ लिया था। आपको बताते चलें कि अर्नब गोस्वामी टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ हैं।
वीके सिंह ने अपने ट्वीट में मीडिया पर निशाना साधा है। Presstitutes शब्द में E के स्थान पर O करने का Prosstitutes हो जाता है। आपको बताते चलें कि भारतीयों को निकालने के अभियान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, सच बताऊं तो यमन में आकर भारतीयों को बचाने का अभियान पाकिस्तानी दूतावास जाने से कम रोमांचक है। गौरतलब है कि गृह युद्ध झेल रहे यमन में कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने का काम भारत सरकार कर रही है। इस सिलसिले में वीके सिंह कई दिनों से जिबूती में हैं।












Click it and Unblock the Notifications