कोरोना से ठीक हुईं शशिकला को अस्पताल से मिली आज छुट्टी, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
कोरोना से ठीक हुईं शशिकला को अस्पताल से मिली आज छुट्टी, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
VK Sasikala will be discharged from Hospital today News: अन्नाद्रमुक (AIADMK) की पूर्व नेता और जयललिता सहयोगी रहीं वीके शशिकला आज रविवार (31 जनवरी) अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। शशिकला कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। शशिकला अब कोरोना से ठीक होकर स्वस्थ हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की सजा पूरी करने के बाद शशिकला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शशिकला की चार साल की सजा पूरी करने के बाद बंगलुरु की जेल दो दिन पहले ही रिहा हुई थी और हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं।
Recommended Video

बेंगलुरू मेडिकल कॉलेज (Bengluru Medical College) ने रविवार को जानकारी दी है कि शशिकला की हालत स्थिर है, उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
वीके शशिकला बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में एडमिट थीं। उनके निकलने की खबर आने के बाद बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए थे। वहीं शशिकला के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। अस्पताल के बाहर उनके स्वागत में उनके समर्थक खड़े थे और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।
वीके शशिकला की रिहाई तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शशिकला फिर से अन्नाद्रमुक (AIADMK) ज्वाइन कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।
शशिकला की तबीयत को लेकर क्या बोले डॉक्टर?
बेंगलुरू मेडिकल कॉलेज ने शनिवार को अपने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि शशिकला ने इलाज में पूरा सहयोग दिया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है। उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। उनका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में है। वहीं ऑक्सीजन लेवल भी बिना किसी सपोर्ट के सही है। डॉक्टरों ने कहा, शशिकला का ऑक्सीजन स्तर भी बिना किसी मदद के पिछवे दो दिनों से ठीक है। वह फिलहाल किसी का सहारा लेकर चल सकती हैं। अस्पताल से छुट्टी के वक्त शशिकला को कुछ दिन होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी जा सकती है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications