वी.के. शशिकला के पति एम.नटराजन का निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

चेन्नईः अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमक) से निष्कासित नेता वी.के. शशिकला के पति एम.नटराजन का मंगलवार आधी रात निधन हो गया। उन्होंने ग्लेनइग्लस ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल आखिरी सांस ली। नटराजन के पार्थिव शव को उनके घर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, पिछले साल ही नटराजन की किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी।

VK Sasikalas husband Natarajan Maruthappa passes away

16 मार्च को किया गया था अस्पताल में भर्ती

16 मार्च को किया गया था अस्पताल में भर्ती

बता दें, नटराजन को 16 मार्च को ग्लेनइग्लस ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। नटराजन के वेंटिलेटर पर रखा गया था। कई डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

अस्पताल में जारी किया था बयान

अस्पताल में जारी किया था बयान

अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया था कि उन्हें छाती में गंभीर संक्रमण हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्लेनइग्लस ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शनमुगा प्रियान के हस्ताक्षरयुक्त एक बयान जारी करके नटराजन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।

शशिकला भी गई थीं मिलने

शशिकला भी गई थीं मिलने

अस्पताल में भर्ती होने के बाद शशिकला भी अदालत से परोल मिलने पर बाद पति से मुलाकात करने के लिए अस्पताल गई थीं। बता दें, अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमक) की नेता नेता वी.के. शशिकला को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। वो इस समय आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल काट रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+