VK Sasikala new Party: तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल! चुनाव से पहले नई पार्टी का ऐलान
VK Sasikala New Party: तमिलनाडु की राजनीति में दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला ने अपनी नई राजनीतिक पारी का औपचारिक शंखनाद कर दिया है। जयललिता की 78वीं जयंती के अवसर पर, उन्होंने अपनी नई पार्टी के झंडे का अनावरण किया, जिसमें काले, सफेद और लाल रंगों की पट्टियों के साथ सी.एन. अन्नादुराई, एम.जी. रामचंद्रन (MGR) और जयललिता की तस्वीरें अंकित हैं।
शशिकला ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी द्रविड़ियन विचारधारा और अम्मा के पदचिह्नों पर चलेगी। यह कदम AIADMK के भीतर चल रहे सत्ता संघर्ष और राज्य के आगामी चुनावों में एक नई चुनौती पेश करने वाला है।













Click it and Unblock the Notifications