VizagGasLeakage:गैस लीक से मारे गए परिजनों को एक-एक करोड़ देगी आंध्र सरकार

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में गैस रिसाव हो गया। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 800 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा भी हजारों लोग इससे प्रभावित है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार दोपहर ऐलान किया कि, घटना में मरने वालों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और वेंटिलेटर पर रहने वालों को 10 लाख रुपये की धनराशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी।

Recommended Video

    Visakhapatnam Gas Tragedy: 11 लोगों की मौत, CM ने किए 1 करोड़ की मदद का किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    Andhra CM announces Rs 1 crore compensation for kin of deceased in Vizag Gas Leakage incident

    मुख्यमंत्री सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीड़ितों के लिए मुआवजा का ऐलान किया है। उन्होंने जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकाल कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने हादसे में अपनी जान गंवा बैठे लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, अस्पताल में डिस्चार्ज हो चुके पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

    गुरुवार सुबह 2.30 बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी में खतरनाक गैस का रिसाव हुआ। जिस वक्त ये घटना घटी, लोग अपने घरों में सो रहे थे। इस जहरीली गैस के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हुए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन और नेवी ने पांच गांवों को खाली करा लिया है, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

    गैस रिसाव की वजह से लोगों को सिरदर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या होने लगी। लोग बेसुध सड़क पर इधर-उधर पड़े नजर आए। एंबुलेंस में भरकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सांस लेने में दिक्कत होने वालों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+