विवेक तिवारी की पत्नी से सोनिया गांधी ने की बात, मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता
लखनऊ। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विवेक तिवारी के घर पहुंचा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढ़स बंधाया। सोनिया गांधी प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की सोनिया गांधी से फोन पर बात कराई। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कल्पना तिवारी से कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है।
राज बब्बर, अखिलेश यादव भी परिवार से मिले
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। राज बब्बर ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट मांगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी परिवार से मुलाकात की है। यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
योगी से भी मिला विवेक का परिवार
एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के परिजनों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना सीएम आवास पहुंची। कल्पना ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य सरकार पर उनका भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नौकरी से लेकर निष्पक्ष जांच की उनकी मांग को सीएम योगी ने स्वीकार किया है और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि जो भी तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, सरकार ने की है। आगे भी जो कार्रवाई करनी है, वो निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। विवेक तिवारी के परिवार के प्रति, उनके बच्चों के भविष्य के प्रति सरकार गंभीर है। विवेक तिवारी के बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी कराई जाएगी।
विवेक तिवारी हत्याकांड में नई एफआईआर, दोनों आरोपी कांस्टेबल नामजद
शुक्रवार रात मारी गई थी विवेक को गोली
बता दें कि बीते शुक्रवार की रात लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत पुलिस की गोली से हो गई थी। उनक गोली रात के वक्त तब मारी गई थी, जब वो कार से अपनी सहयोगी को छोड़ने जा रहे थे। मामले में लखनऊ पुलिस के दो कांस्टेबलों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कुछ दिन तक किसी से नहीं करूंगी बात, ताकत जुटाकर फिर लौटूंगी: तनुश्री दत्ता