गिरफ्तार हो सकते हैं विवेक बिंद्रा! एक्शन में आई नोएडा पुलिस, पत्नी के वकील बोले- बहुत सबूत हैं हमारे पास

Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी यानिका ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि विवेक ब्रिंदा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 126 में एफआईआर दर्ज की गई है। विवेक बिंद्रा की मुश्किलें अब और बढ़ती जा रही हैं।

अब विवेक बिंद्रा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। नोएडा पुलिस को इस मामले में कई अहम सबूत मिले हैं। जिसको लेकर माना जा रहा है कि पुलिस एफआईआर में कई नई धाराएं भी जोड़ सकती है।

Vivek Bindra

जांच के लिए विवेक बिंद्रा की सोसाइटी पहुंची थी पुलिस

पुलिस रविवार 24 दिसंबर को जांच के लिए नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में भी पहुंची थी। इसी सोसाइटी में विवेक बिंद्रा शादी के बाद अपनी दूसरी पत्नी यानिका के साथ रह रहे थे।

पुलिस ने यहां घटना के संबंध में सोसाइटी के लोगों से से बात की और अहम जानकारियां जुटाई थीं। पुलिस ने इस सोसाइट की घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विवेक बिंद्रा अपनी पत्नी के साथ बहस करते दिख रहे हैं।

पत्नी के वकील ने कहा- बहुत सबूत हैं हमारे पास

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक यनिका के वकील वाशु शर्मा ने कहा है कि, 'विवेक बिंद्रा के खिलाफ हमारे पास बहुत सबूत हैं। हमने डाटा तैयार कर लिया है। हालांकि यानिका अभी अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही वो ठीक हो जाएंगी, तो विवेक के खिलाफ और धारा जोड़ने के लिए हम विचार करेंगे। मैंने इसको लेकर यानिका से बात कर ली है।'

वकील वाशु शर्मा ने कहा, ''मुझे इस केस में विवेक बिंद्रा के खिलाफ और भी डिटेल का पता चला है। पहले भी मारपीट की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसलिए मैं उसपर अभी कुछ नहीं कहूंगा। हम कुछ और धारा बढ़वाएंगे।''

विवेक बिंद्रा के घर भी गई थी पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को भी कई अहम सबूत मिले हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस विवेक बिंद्र के घर भी गई थी लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि विवेद बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद कुछ घंटों बाद 7 दिसंबर की सुबह विवेक बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवाद के रूप में शुरू हुए मामले ने तब चिंताजनक मोड़ ले लिया जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, उसी दौरान विवेक बिंद्रा ने यानिका को कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट की और गालियां भी दी।

फिलहाल यानिका दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं और उनके शरीर पर काफी चोट हैं। कान का पर्दा फट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+