विवेक बिंद्रा घेरलू हिंसा केस में नया मोड़, पत्नी और मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, यूट्यूबर अब भी हैं चुप
Vivek Bindra assault case: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी यानिका बिंद्रा (Yanika Bindra) ने घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए हैं। ये केस विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ा सकता है। विवेक बिंद्रा हमले के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है।
नोएडा पुलिस ने अब इस कथित घटना की जांच शुरू कर दी है। नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में यानिका के भाई वैभव क्वात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद अब पुलिस मामले में तेजी दिखा रही है। विवेक बिंद्रा की मां और उनकी पत्नी यानिका के परिवार की ओर से चौंकाने वाले बयान सामने आए हैं।

विवेक बिंद्र की पत्नी यानिका का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद ही उस पर शारीरिक हमला किया गया था। विवेक बिंद्रा की मां ने भी पुलिस के सामने घटना वाले दिन की सारी बातें बताई हैं।
विवेक्र बिंद्रा और उनकी पत्नी के बीच क्या है विवाद?
विवेक बिंद्रा की पत्नी का एक अस्पताल से वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो में वो अपने शरीर पर लगे चोट के निशान दिखा रही हैं। विवेक और उनकी पत्नी यानिका के बीच 7 दिसंबर को स्थिति तब और बिगड़ गई जब बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। यानिका जब बीच-बचाव करने गई तो विवेक ने उसे बंद कमरे में ले जाकर पिटाई की।
विवेक बिंद्रा पर अब कई आपराधिक आरोप हैं, जिनमें शारीरिक हमला और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना शामिल है। शिकायत में दावा किया गया है कि कथित हमले के कारण यानिका को अब सुनने में दिक्कत हो रही है।
विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और फाउंडर हैं। इनके यट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। घरेलू हिंसा से पहले विवेक बिंद्रा साथी यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी के साथ चल रहे झगड़े को लेकर सुर्खियों में थे।
संदीप माहेश्वरी ने विवेक बिंद्रा पर ऑनलाइन कोर्स में 'बड़ा घोटाला' करने का आरोप लगाया है। हालांकि विवेक बिंद्रा ने इसका खंडन किया और निष्पक्ष चर्चा की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications