Vivek Agnihotri का ममता बनर्जी पर हमला, 'मुर्शिदाबाद में हिंदू लड़कियां नहीं मिलती, गुंडों की पार्टी है TMC'
Vivek Agnihotri News: कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी नई फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। उनकी नई फिल्म बंगाल फाइल्स राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा और दूसरी घटनाओं पर आधारित है। यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अग्निहोत्री ने बहुत सख्त शब्दों में ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बंगाल कभी भारत में सांस्कृतिक क्रांति का केंद्र था। आज स्थिति यह है कि वहां के लोग भी अपना प्रदेश छोड़कर जाना चाहते हैं। उन्होंने टीएमसी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि बंगाल में आज गुंडागर्दी का राज है।
Vivek Agnihotri On Bengal Files
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि अगर कश्मीर से आपको दुख हुआ था, तो बंगाल आपको विचलित कर देगा। उन्होंने टीएमसी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मैं नहीं कह रहा हूं हाई कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार ने मुर्शिदाबाद हिंसा में ठीक काम नहीं किया है।

उन्होंने कहा, 'आज आप बंगाल चले जाइए। मुर्शिदाबाद चले जाइए। आपको हिंदू परिवार में लड़कियां नहीं मिलेंगी। बंगाल फाइल्स लोगों को सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ जागरूक करेगी। आज बंगाल में ऐसे हालात हो गए हैं कि मुस्लिम परिवार की लड़कियों के लिए भी यह जगह सेफ नहीं है।' उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं मुसलमानों के खिलाफ नहीं हूं। मैं इस्लामिक पॉलिसी के खिलाफ हूं।
यह भी पढ़ें: 'यदि कश्मीर ने तुम्हें चोट पहुंचाई, तो बंगाल तुम्हें परेशान करेगा' विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का टीजर रिलीज
मुसलमानों का विरोधी नहीं हूं, मैं इस्लामिक पॉलिसी का विरोधी हूं
पॉडकास्ट में उन्होंने बंगाल में फिल्म के बैन होने के सवाल पर कहा कि मेरी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है कि इसके लिए इसे बैन कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं तो खुलकर कहता हूं कि न मैं राइट विंग का हूं न लेफ्ट विंग का हूं। मैं इंडिया का हूं। उन्होंने बिना नाम लिए कुछ स्टार्स पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्मों ने अपनी भूमिका नहीं निभाई बल्कि पीछे की ओर समाज को लेकर गए। एक समय था कि फिल्म का नायक मजदूर होता था और मालिकों के खिलाफ लड़ता था। फिर ऐसा दौर आया कि फिल्म का हीरो लड़की के बाप से लड़ता है।
'Bengal Files में दिखाई है बंगाल की सच्चाई'
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। टीएमसी गुंडो की पार्टी है और ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी में ऐसे ही लोगों को भरा है। ये लोग माफिया हैं। उन्होंने कहा, 'टीएमसी 90 परसेंट तो गुंडों की पार्टी है। सुप्रीम कोर्ट ने अभी दो दिन पहले बोला है। टीएमसी के लोगों ने हिंदुओं और उनकी महिलाओं को चुन-चुनकर मारा है, जिन्होंने 2021 चुनाव में बीजेपी को सपोर्ट किया था। बच्चा-बच्चा जानता है कि टीएमसी क्या है। बंगाल में दो कॉन्स्टिट्यूशन है। एक हिंदुओं का और एक मुसलमानों का। मेरी फिल्म को अगर कोई बैन करेगा, तो मेरे लिए ये फिल्म अब रण में उतरने जैसा है। मैं देखना चाहता हूं कि कैसे कोई सत्य की आवाज दबा सकता है।'
Vivek Agnihotri ने इंडस्ट्री के बड़े नामों पर साधा निशाना
विवेक अग्निहोत्री से जब पूछा गया कि लोग कहते हैं कि आप राइट विंग के अनुराग कश्यप हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं उनकी तरह शराब नहीं पीता हूं। बिना नाम लिए उन्होंने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा कि एक्टर का काम ये नहीं होता है कि अपने घर के सामने 2-3 लाख लोगों की भीड़ जुटाए और फिर वहां से हाथ हिलाए। माना जा रहा है कि उनका यह तंज किंग खान पर ही है, क्योंकि शाहरुख को अपने घर मन्नत से कई बार ऐसा करते देखा गया है।
यह भी पढ़ें: 'द बंगाल फाइल्स’ में पल्लवी जोशी 100 साल की महिला के रोल में आएंगी नजर, बोलीं- 'बूढ़ा दिखना आसान नहीं'












Click it and Unblock the Notifications