‘द बंगाल फाइल्स’ में पल्लवी जोशी 100 साल की महिला के रोल में आएंगी नजर, बोलीं- 'बूढ़ा दिखना आसान नहीं'
एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनी पल्लवी जोशी अब 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही इसका टीजर भी सामने आया है। इस फिल्म में उनका अहम रोल है। इसे डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने। ये फिल्म भारत के इतिहास के कुछ ऐसे पहलुओं को सामने लाएगी, जिन पर अब तक ज़्यादा बात नहीं हुई है। विवेक की पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी समाज से जुड़ी कहानियों को मजबूती से दिखाया गया है।
पल्लवी, जो हमेशा गहराई और भावनाओं से भरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार 'मां भारती' का रोल निभा रही हैं। ये किरदार देश की ममता, मासूमियत और जज़्बे का प्रतीक है। लेकिन इस रोल को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था, क्योंकि इसमें भावनाओं की कई परतें हैं और हर एक को सच्चाई से दिखाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।

पल्लवी जोशी ने बताया, "ये मेरी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल रोल्स में से एक था। बूढ़ा दिखना आसान नहीं होता। ज़्यादातर प्रोस्थेटिक्स से मैं डरावनी लग रही थी, जबकि हमें एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो मासूम और प्यारा लगे। मां भारती को गर्मजोशी और अपनापन दिखाना था।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास बस एक ही रेफ़रेंस था, मेरी दादी। मुझे वो बहुत बूढ़ी याद हैं लेकिन उतनी ही प्यारी भी। हमने इस लुक पर करीब 6 महीने तक काम किया। इस दौरान मैंने स्किन केयर पूरी तरह छोड़ दी ताकि मेरी त्वचा रूखी दिखे। हर दिन मैं मां भारती के किरदार और उनकी डिमेंशिया को लेकर काम करती रही, जब तक कि वो मेरी आदत में शामिल नहीं हो गया। हमारी टेक्निकल टीम ने भी इस लुक और रोल को रियल बनाने में पूरा साथ दिया। और जो आख़िरी नतीजा आया है, वो सबके सामने है।"
'द बंगाल फाइल्स' को लिखा है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने और इसे प्रोड्यूस किया है अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा पेश की जा रही ये फिल्म, विवेक की 'फाइल्स ट्रिलॉजी' का हिस्सा है, जिसमें पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' आ चुकी हैं। 'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications