दिल्ली में खराब मौसम का असर, 9 फ्लाइट को किया डायवर्ट
Vistara Flight Diverted: दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ जा रही कई फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली के हवाई ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। दिल्ली की तरफ आ रही उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट आ रहीं विस्तारा की दो फ्लाइट डायवर्ट की गई है। कोलकाता और गुवाहाटी से दिल्ली जा रही फ्लाइट UK778 (CCU-DEL) और UK742 (GAU-DEL) को आईजीआई एयरपोर्ट की जगह दूसरे स्थान पर भेजा गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण 1800 बजे से 1900 बजे के बीच नौ उड़ानों को डायलर्ट किया गया है। कुल 9 उड़ानों में से जयपुर के लिए 6, लखनऊ के लिए 2 और अहमदाबाद 1 फ्लाइट डायवर्ट की है।
विस्तारा एयरलाइंस की तरफ से कहा गया कोलकाता से दिल्ली जाने वाली उड़ान UK778 (CCU-DEL) को दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक की वजह से लखनऊ (LKO) की ओर डायवर्ट किया गया।
इसके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण गुवाहाटी से दिल्ली (जीएयू-डीईएल) की उड़ान यूके742 को जयपुर (जेएआई) की ओर मोड़ दिया गया है।
बता दें कि कोलकाता से दिल्ली जाने वाली विस्तारा विमान UK778 (CCU-DEL) को दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 5:38 मिनट पर उतरना था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक के चलते लखनऊ डायवर्ट कर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications