विशाल यादव ने देश से गद्दारी की: नेवी क्लर्क ने पाक की 'प्रिया 'शर्मा' को भेजी ऑपरेशन सिंदूर की गुप्‍त सूचनाएं

Vishaal Yaadav Indian Navy clerk: नौसेना मुख्यालय, दिल्ली में तैनात अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) विशाल यादव को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विशाल यादव पर आरोप है कि वह सैन्य ऑपरेशन और अन्य संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी हैंडलर को भेजता था। इसके बदले उसे सीधे बैंक खाते में और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान किया जाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार, कुछ लेनदेन USDT क्रिप्टोकरेंसी में भी हुए हैं।

vishaal yaadav Indian Navy clerk s

Operation Sindoor Secrets: 'ऑपरेशन सिंदूर' समेत कई जानकारियां लीक

जांच के दौरान पता चला कि यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक की थी। सूत्रों के अनुसार, उसे छोटी जानकारी देने पर 5 से 6 हजार रुपये और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए 50 हजार रुपये तक दिए जाते थे।

रवि प्रकाश मीणा केस से जुड़ा कनेक्शन

विशाल यादव का नाम सबसे पहले 2022 में सामने आए जासूसी कांड की जांच के दौरान उभरा, जिसमें सेना भवन, दिल्ली में तैनात कक्षा-4 कर्मचारी रवि प्रकाश मीणा को गिरफ्तार किया गया था। मीणा को सोशल मीडिया पर 'अंजलि तिवारी' नाम की महिला ने फंसाया था, जिसके बाद दोनों की बातचीत एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर हुई।

मीणा केस में जांच कर रही राजस्थान पुलिस की खुफिया इकाई ने कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी शुरू की, जिनमें 'प्रिया शर्मा' नाम का प्रोफाइल भी शामिल था। इसी निगरानी के दौरान विशाल यादव की गतिविधियों पर शक हुआ।

रेवाड़ी का रहने वाला है आरोपी

विशाल यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव का निवासी है। उसका परिवार वर्तमान में रेवाड़ी शहर में रहता है। उसके पिता हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक रह चुके हैं और करीब 10 साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं।

यादव ने पांच साल पहले SSB परीक्षा पास करके नौसेना में नियुक्ति पाई थी। उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में एन्क्रिप्टेड मैसेज, फाइनेंशियल रिकॉर्ड और संवेदनशील दस्तावेज मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+