देश के इस रेलवे स्टेशन पर जरूरी है वीजा-पासपोर्ट, जानें कौनसी है यह जगह

आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में आपको देश के एक रेलवे स्टेशन पर बारे में बताते हैं, जहां जाने के लिए भारतीय को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है।

देश के कम लोग ही होंगे जो ये जानते होंगे कि देश में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है, जहां पर जाने के लिए हर भारतीय को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है।

Atari Railway Station News

रेलवे को भारत की लाइफलाइन कहा जाता है। भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया चौथा रेलवे का जाल है। वहीं अगर देश के रेलवे स्टेशन की बात करें तो कुल 8000 हजार स्टेशन हैं, लेकिन इनमें से एक स्टेशन ऐसा भी है, जहां पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता होती है।

और उस रेलवे स्टेशन का नाम है अटारी। अटारी रेलवे स्टेशन देश का इकलौटा स्टेशन हैं, जहां पर वीजा की जरूरत होती है। पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित अटारी स्टेशन उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है।

क्यों पड़ती है वीजा की जरूरत? जानिए

अटारी रेलवे स्टेशन है तो भारत का हिस्सा, लेकिन यहां पर जाने के लिए पकिस्तान से परमिशन लेनी पड़ती है।दरअसल इस स्टेशन से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए ट्रेन चलती है। इसी वजह से इस रेलवे स्टेशन पर पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है।

समझौता एक्सप्रेस इकलौती अंतरराष्ट्रीय ट्रेन थी, जो यहां से चलती थी, लेकिन दोनों देशों के बीच तनातनी के बाद साल 2019 में हमेशा के लिए इसकी सेवा निलंबित कर दी गई थी।

Atari Railway Station News

बिना डॉक्यूमेंट हो सकती है जेल

इतना ही नहीं इस स्टेशन पर पासपोर्ट और वीजा के बगैर पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है। इसके अलावा जुर्माना भी देना पड़ेगा। यहां जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने वालों पर फॉरेन एक्ट के सेक्शन 14 के अंतर्गत केस दर्ज हो सकता है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच के सिक्योरिटी रीजन को देखते हुए यह फैसले किया है।

मालूम हो कि मौजूदा वक्त में यह रेवले स्टेशन और समझौता एक्सप्रेस दोनों बंद हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद समझौता एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। अटारी बॉर्डर रेलवे स्टेशन को भारत का अंतिम स्टेशन भी कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+